2025 Holiday Calendar-जानें तिथिवार भारत सरकार की छुट्टियां।

2025 holiday calendar

2025 Holiday Calendar: साल 2025 के लिए नई राजपत्रित अवकाशों की सूची भारत सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इसी के साथ-साथ सरकार द्वारा वैकल्पिक अवकाशों की सूची भी जारी की है। सरकार द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार वर्ष 2025 के लिए 17 गैजेटेड (राजपत्रित) अवकाश हैं, वहीं 34 वैकल्पिक अवकाश भी प्रदान किये हैं। गज़ेटेड छुट्टियां अनिवार्य छुट्टियां हैं, जिन्हें पूरे देश में लागू किया जाता है और वैकल्पिक छुट्टियाँ कर्मचारी अपनी इच्छानुसार लेता है। आईये विस्तृत में जानते हैं – 

राजपत्रित अवकाश क्या होते हैं 

इन्हें Gazetted Holidays भी कहते हैं। ये अवकाश भारत सरकार द्वारा अधिसूचित किये जाते हैं और इन्हें राजपत्र में सूचीबद्ध किया जाता है। इस छुट्टी के दिन सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, और कई अन्य निजी और सार्वजानिक संस्थान बंद रहते हैं। Gazetted Holidays के अंतर्गत राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गाँधी जयंती तथा होली, दीपावली, ईद, दशहरा, क्रिसमस आदि प्रमुख धार्मिक त्योहार शामिल हैं। ये पूरे देश में लागू होते हैं। 

वैकल्पिक अवकाश क्या होते हैं 

वैकल्पिक अवकाश (Optional Holidays), जिन्हें प्रतिबंधित अवकाश (Restricted Holidays) भी कहा जाता है, वे अवकाश होते हैं जिन्हें कर्मचारी अपनी आवश्यकता और पसंद के अनुसार चुन सकते हैं। इन अवकाशों की सूची सरकार द्वारा जारी की जाती है, लेकिन इन्हें लेना अनिवार्य नहीं होता। इसमें कर्मचारी को यह अधिकार होता है कि वह सूचीबद्ध अवकाशों में से अपनी पसंद के 2-3 अवकाश (सरकारी नियमों के अनुसार) ले सकता है। वैकल्पिक अवकाशों की सूची में आमतौर पर विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों के त्योहार और महत्वपूर्ण दिवस शामिल होते हैं, जैसे बसंत पंचमी, मकर संक्रांति, गुरु नानक जयंती आदि। 

2025 Holiday Calendar

Indian Gazetted Holidays-वर्ष 2025 के लिए राजपत्रित अवकाश इस प्रकार हैं –

त्योहार दिनांक दिन
गणतंत्र दिवस: 26 जनवरी 2025 रविवार
महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 बुधवार
होली 14 मार्च 2025 शुक्रवार
ईद-उल-फितर 31 मार्च 2025 सोमवार
महावीर जयंती 10 अप्रैल 2025 गुरुवार
गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल 2025 शुक्रवार
बुद्ध पूर्णिमा 12 मई 2025 सोमवार
ईद-उल-जुहा (बकरीद) 07 जून 2025 शनिवार
मुहर्रम 06 जुलाई 2025 रविवार
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 शुक्रवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 शनिवार
मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) 05 सितंबर 2025 शुक्रवार
गाँधी जयंती 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार
दशहरा 02 अक्टूबर 2025 गुरुवार
दीपावली 20 अक्टूबर सोमवार
गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025 बुधवार
क्रिसमस डे 25 दिसंबर 2025 गुरुवार

 

Restricted Holidays 2025

वर्ष 2025 के लिए वैकल्पिक अवकाशों की सूची निम्नांकित है- 

त्योहार दिनांक दिन
नया साल 01 जनवरी 2025 बुधवार
गुरु गोबिंद सिंह जयंती 06 जनवरी 2025 सोमवार
मकर संक्रांति/माघ बिहू/पोंगल 14 जनवरी 2025 मंगलवार
बसंत पंचमी 02 फ़रवरी 2025 रविवार
गुरु रविदास जयंती 12 फरवरी 2025 बुधवार
शिवाजी जयंती 19 फरवरी 2025 बुधवार
स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती 23 फरवरी 2025 रविवार
होलिका दहन 13 मार्च 2025 गुरुवार
डोलयात्रा 14 मार्च 2025 शुक्रवार
राम नवमी 16 अप्रैल 2025 रविवार
जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 शुक्रवार
गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी 27 अगस्त 2025 बुधवार
ओणम या तिरुओणम 05 सितंबर 2025 शुक्रवार
दशहरा (सप्तमी) 29 सितम्बर 2025 सोमवार
दशहरा (महाष्टमी) 30 सितम्बर 2025 मंगलवार
दशहरा (महानवमी) 01 अक्टूबर 2025 बुधवार
महर्षि वाल्मिकी जयंती 07 अक्टूबर 2025 मंगलवार
करक चतुर्थी (करवा चौथ) 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार
नरक चतुर्दशी 20 अक्टूबर 2025 सोमवार
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025 बुधवार
भाई दूज 23 अक्टूबर 2025 गुरुवार
प्रतिहार षष्ठी या सूर्य षष्ठी (छठ पूजा) 28 अक्टूबर 2025 मंगलवार
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस 24 नवंबर 2025 सोमवार
क्रिसमस की पूर्व संध्या 24 दिसंबर 2025 बुधवार

2025 Holiday Calendar : भारत सरकार द्वारा जारी वर्ष 2025 के अवकाशों का उपरोक्त कैलेंडर देखकर आप अपने छुट्टियों की प्लानिंग कर सकते हैं।

यहाँ भी पढ़ें :

 

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment