रक्षाबंधन का त्यौहार भारत के प्रमुख त्यौहारों में से एक है। इस दिन बहिन भाई के कलाई में स्नेह की डोर बांधती है। श्रावण माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्यौहार भाई -बहन के एक पवित्र रिश्ते का एक प्रसिद्ध पर्व है। इस दिन भाई-बहन एक दूसरे को उपहार और शुभकामना भी देते हैं। यहाँ आपके लिए रक्षाबंधन त्यौहार के कुछ ख़ास बधाई और शुभकामना सन्देश संकलित किये हैं, जिन्हें आप रक्षाबंधन के दिन अपने भाई -बहनों को प्रेषित कर सकते हैं।
Happy Raksha Bandhan Wishes and Quotes
- चंदन का टीका और रेशम का धागा,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद है बहन का प्यार,
मंगलमय हो आपको रक्षाबंधन का त्यौहार।
- बना रहे प्यार सदा,
रिश्तों का अहसास सदा।
सभी न आये इसमें दूरी,
राखी लाये खुशियां पूरी। आपको रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें।
- भाई और बहन का प्यार बढ़ाता है!
बांधती है बहना भइया को राखी,
भाई बहन की रक्षा की सौगंध खाता है!!
रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।
- अपनी खुशियों को भाईयों पर वार देती है,
बहनें तो ताउम्र बस स्नेह और प्यार देती है!
लड़ता है भाई बेशक़ वजह बेवजह बहन से,
पर बहन से नोक-झोंक ही उसे करार देती है!
भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Raksha Bandhan Wishes
- सबसे अलग है भैया मेरा,
सबसे प्यारा है भैया मेरा,
कौन कहता है खुशियां ही सब होती है जहां में,
मेरे लिए तो खुशियों से अनमोल है भैया।
हैप्पी रक्षाबंधन।
- बहन का प्यार किसी दुआ से कम नहीं होता,
वह चाहे दूर भी हो तो गम नहीं होता,
अक्सर रिश्ते दूरियों से फीके पड़ जाते हैं
पर भाई-बहन का प्यार कभी कम नहीं होता। Happy Rakshabandhan Festival
- तेरे चेहरे की मुस्कान कभी कम ना हो,
सदा फूलों की तरह खिलखिलाती रहो,
भाई तेरा साथ खड़ा है,
सफलता की ओर कदम बढ़ाते रहो।
हैप्पी रक्षाबंधन।
Happy Raksha Bandhan 2026
- तोड़ने से भी नहीं टूटे जो यह ऐसा मन बंधन है,
इस बंधन को सारी दुनिया कहती रक्षाबंधन है।
तुम भी इस कच्चे धागे का मन जरा सा रख लेना।
कम से कम राखी के दिन भैया -बहन का रास्ता तक लेना।
आपको सपरिवार रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं।
- आसमान पर सितारे हैं जितने उतनी जिंदगी हो तेरी,
किसी की नजर ना लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी।
रक्षाबंधन के दिन भगवान से बस यही दुआ है।
मेरी ओर से रक्षाबंधन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
- राखी का त्योहार आया खुशियों की बाहर लाया।
आज यह दुआ करते हैं हम, भैया खुश रहो तुम हरदम।
हैप्पी रक्षाबंधन।
Happy Raksha Bandhan

Happy Raksha Bandhan Images
- लड़ना झगड़ना और मना लेना यही है भाई बहन का प्यार।
इसी प्यार को बढ़ाने आ गया रक्षाबंधन का त्यौहार।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। Happy Rakhi Festival
- चंदन का टीका और रेशम का धागा,
सावन की सुगंध और बारिश की फुहार,
भाई की उम्मीद है बहन का प्यार
मंगलमय हो रक्षाबंधन का त्यौहार।
- आपके लिए मेरा दिल यही दुआ करता है कि कामयाबी आपके कदम चूमे और आप हमेशा जिंदगी में कामयाब हो।
राखी की ढेर सारी शुभकामनाएं।
- भाई बहन के प्यार का बंधन है
इस दुनिया में वरदान
इसके जैसा दूजा कोई ना रिश्ता
चाहे ढूंढ लो सारा जहान
हैप्पी रक्षाबंधन।
- याद आता है अक्सर वो गुजरा ज़माना,
तेरी मीठी सी आवाज में भइया कहकर बुलाना!
वो स्कूल के लिए सुबह मुझको जगाना,
आई है राखी लेकर दीदी, यही है भाई-बहन के प्यार का तराना!!
Happy Raksha Bandhan to All

Happy Raksha Bandhan Wishes in hindi










