Uttarakhand School Holiday List 2025 : उत्तराखंड शिक्षा विभाग द्वारा हर साल अपने विद्यालयों में होने वाले कार्य दिवसों और अवकाशों की तालिका (Calendar) जारी करता है। वर्ष 2025 के लिए प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा यह तालिका जारी कर दी गई है। इस वर्ष उत्तराखंड के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में कुल कार्य दिवसों की संख्या 240 होगी, वहीं सार्वजनिक अवकाशों की संख्या रविवार सहित 77 होगी। इसके अलावा प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य 03 दिन का विवेकाधीन अवकाश दे सकते हैं, साथ ही जिलाधिकारी द्वारा भी 03 दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया जा सकता है।
Uttarakhand School Holiday List 2025
गुरु गोविन्द सिंह जयंती | 06 जनवरी 2025 | सोमवार |
मकर संक्रांति | 14 जनवरी 2025 | मंगलवार |
गणतंत्र दिवस | 26 जनवरी 2025 | रविवार |
बसंत पंचमी | 02 फ़रवरी 2025 | रविवार |
गुरु रविदास जयंती | 12 फ़रवरी 2025 | बुधवार |
शब-ए-बारात * | 14 फ़रवरी 2025 | शुक्रवार |
महा शिवरात्रि | 26 फ़रवरी 2025 | बुधवार |
होलिका दहन | 13 मार्च 2025 | बृहस्पतिवार |
होली | 14 मार्च 2025 | शुक्रवार |
जमात-उल-विदा | 28 मार्च 2025 | शुक्रवार |
चेटीचंद | 30 मार्च 2025 | रविवार |
ईद उल फितर | 31 मार्च 2025 | सोमवार |
रामनवमी | 06 अप्रैल 2025 | रविवार |
महावीर जयंती | 10 अप्रैल 2025 | बृहस्पतिवार |
बैशाखी | 13 अप्रैल 2025 | रविवार |
भीमराव आंबेडकर जयंती | 14 अप्रैल 2025 | सोमवार |
गुड फ्राइडे | 18 अप्रैल 2025 | शुक्रवार |
केसरीचंद शहीद दिवस | 03 मई 2025 | शनिवार |
बुद्ध पूर्णिमा | 12 मई 2025 | सोमवार |
बकरीद* | 07 जून 2025 | शनिवार |
मुहर्रम* | 06 जुलाई 2025 | रविवार |
हरेला | 16 जुलाई 2025 | बुधवार |
रक्षाबंधन | 09 अगस्त 2025 | शनिवार |
स्वतंत्रता दिवस /चेहल्लुम* | 15 अगस्त 2025 | शुक्रवार |
जन्माष्टमी | 16 अगस्त 2025 | शनिवार |
ईद ए मिलाद | 05 सितम्बर 2025 | शुक्रवार |
अनंत चतुर्दशी | 06 सितम्बर 2025 | शनिवार |
विश्वकर्मा पूजा | 17 सितम्बर 2025 | बुधवार |
महाराजा अग्रसेन जयंती | 22 सितम्बर 2025 | सोमवार |
दशहरा (महानवमी) | 01 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
गाँधी जयंती /विजयदशमी | 02 अक्टूबर 2025 | वृहस्पतिवार |
वाल्मीकि जयंती | 07 अक्टूबर 2025 | मंगलवार |
दीपावली | 20 अक्टूबर 2025 | सोमवार |
गोवर्धन पूजा | 22 अक्टूबर 2025 | बुधवार |
भैयादूज | 23 अक्टूबर 2025 | वृहस्पतिवार |
छठ पूजा | 28 अक्टूबर 2025 | मंगलवार |
ईगास बग्वाल | 01 नवंबर 2025 | शनिवार |
गुरु नानक जयंती | 05 नवंबर 2025 | बुधवार |
गुरु तेगबहादुर शहीद दिवस | 24 नवंबर 2025 | सोमवार |
क्रिसमस | 25 दिसंबर 2025 | वृहस्पतिवार |
शीतकालीन विद्यालयों हेतु अवकाश
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सर्दियों में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है, ऐसे में यहाँ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश होता है, जो पूरे एक महीने की होती हैं। वहीं इन विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश 11 दिन का होता है। विभाग के नियम के अनुसार जो विद्यालय 5000 फ़ीट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होंगे वहां शीतकालीन अवकाश एक महीने का होगा।
इस वर्ष 2025 में उत्तराखंड में शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक होगा। विद्यालय पुनः 01 फरवरी 2025 को खुलेंगे।
ग्रीष्मकालीन विद्यालयों हेतु अवकाश
उत्तराखंड के कम ठण्ड वाले यानी 5000 फ़ीट या इससे कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों के विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश जून माह में होता है। यहाँ शीतावकाश करीब 15 दिन का होता है।
वर्ष 2025 में ग्रीष्मकालीन अवकाश 27 मई 2025 से 30 जून 2025 तक यानी 35 दिन का रहेगा। वहीं शीतकालीन अवकाश 01 जनवरी 2025 से 13 जनवरी 2025 तक 13 दिन का रहेगा।
Uttarakhand School Holiday List 2025 PDF Download – प्राथमिक
निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देहरादून द्वारा जारी अवकाश तालिका को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें –
Uttarakhand School Holiday List 2025 PDF Download – माध्यमिक
निदेशक माध्यमिक शिक्षा देहरादून द्वारा जारी अवकाश तालिका को PDF फॉर्मेट में Download करने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें –
शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी छुट्टियों की सूची में * (स्टार) अंकित त्योहार यदि चंद्र दर्शन के अनुसार मनाये जा रहे हैं तो जिलाधिकारी इन छुट्टियों को पुनः निर्दिष्ट कर सकते हैं।
विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार प्रधानाध्यापक /प्रधानाचार्य को विवेकाधीन अवकाश घोषित करने की सूचना सम्बंधित खंड विकास अधिकारी /उप शिक्षा अधिकारी को देना होगा।
- उत्तराखंड सरकार द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी छुट्टियों की सूची इस लिंक पर देखें – Uttarakhand Public Holiday 2025
उत्तराखंड के स्कूलों में वर्ष 2025 की छुट्टियों की सूची को विस्तृत में देखने के लिए आप शिक्षा विभाग द्वारा जारी अधिसूचना उपरोक्त डाउनलोड बटन में जाकर देख सकते हैं।