श्राद्ध पक्ष पितृ पक्ष 2023 तिथियां एवं अनुष्ठान का समय।

Admin

Updated on:

Shraddha Paksha Pitru Paksha पितृ पक्ष या श्राद्ध सनातन धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है। यह 16 दिनों की अवधि है जब हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। पितृ पक्ष आश्विन माह के कृष्ण पक्ष से शुरू होता है और आश्विन अमावस्या पर समाप्त होता है। ( pitru paksha 2023 )

इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 29 सितंबर, शुक्रवार से होने जा रही है और इसका समापन 14 अक्टूबर, शनिवार को सर्व पितृ अमावस्या के दिन होगा। पितृ पक्ष की 15 दिन की अवधि में पूर्वजों का निमित्त पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृ पक्ष के दौरान पितरों की पूजा करने से जीवन में आने वाली बाधाएं परेशानियां दूर होती हैं और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पितृ पक्ष में अगर कोई जानवर या पक्षी आपके घर आए, तो उसे भोजन जरूर कराना चाहिए। मान्‍यता है कि पूर्वज इन रूप में आपसे मिलने आते हैं। पितृ पक्ष में पत्तल पर भोजन करें और गरीब जरूरतमंदों को भी पत्तल में भोजन कराएं, तो यह फलदायी होता है।

Pitru Paksha 2023 पितृ पक्ष 2023 तिथि

प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- सितंबर 29, 2023 को दोपहर 03 बजकर 26 मिनट से
प्रतिपदा तिथि समाप्त- सितंबर 30, 2023 को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट तक

पितृ पक्ष के अनुष्ठानों का समय

कुतुप मुहूर्त- 29 सितंबर को दोपहर 11:47 बजे से 12:35 बजे तक, अवधि- 48 मिनट्स
रौहिण मुहूर्त- 29 सितंबर को दोपहर 12:45 बजे से 01:23 बजे तक, अवधि – 48 मिनट्स
अपराह्न काल – 29 सितंबर को दोपहर 01:23 बजे से 03:46 बजे तक, अवधि – 02 घंटे 23 मिनट

पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध तिथियां

  1. पूर्णिमा का श्राद्ध – 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
  2. प्रतिपदा का श्राद्ध – 29 सितंबर 2023 (शुक्रवार)
  3. द्वितीया का श्राद्ध – 30 सितंबर 2023 (शनिवार)
  4. तृतीया का श्राद्ध – 1 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  5. चतुर्थी का श्राद्ध – 2 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  6. पंचमी का श्राद्ध – 3 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
  7. षष्ठी का श्राद्ध – 4 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
  8. सप्तमी का श्राद्ध – 5 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
  9. अष्टमी का श्राद्ध – 6 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
  10. नवमी का श्राद्ध – 7 अक्टूबर 2023 (शनिवार)
  11. दशमी का श्राद्ध – 8 अक्टूबर 2023 (रविवार)
  12. एकादशी का श्राद्ध – 9 अक्टूबर 2023 (सोमवार)
  13. मघा श्राद्ध – 10 अक्टूबर 2023 (मंगलवार)
  14. द्वादशी का श्राद्ध – 11 अक्टूबर 2023 (बुधवार)
  15. त्रयोदशी का श्राद्ध – 12 अक्टूबर 2023 (गुरुवार)
  16. चतुर्दशी का श्राद्ध – 13 अक्टूबर 2023 (शुक्रवार)
  17. सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या – 14 अक्टूबर 2023 (शनिवार)

Leave a comment

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव उत्तराखंड। शिवलिंग पूजा – क्या आप जानते हैं कहाँ से शुरू हुई लिंग पूजा ? नॉनवेज से भी ज्यादा ताकत देती है ये सब्जी ! दो रात में असर।