साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी के गांव की वायरल फोटो।

Admin

Updated on:

sakshi-dhoni-in-uttarakhand1
sakshi-dhoni-in-uttarakhand1
Sakshi and M S Dhoni is in his VIllage Lwali Almora Uttarakhand

Dhoni in Uttarakhand महेंद्र सिंह धोनी अपनी साक्षी और बिटिया के साथ इस दिनों अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के ल्वाली में है। इस दौरान वे अपने परिवार जनों और ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं। 20 वर्ष बाद लौटे धोनी के अपने पैतृक गाओं पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने उसके साथ जमकर फोटो खिंचवाई और सेल्फी भी ली। वहीं साक्षी धोनी ने भी गांव की महिलाओं से मुलाकात की और फोटो खिंचवाई।

महेंद्र सिंह धोनी करीब 20 वर्ष बाद अपने गांव ल्वाली पहुंचे हैं। इससे पहले वे वर्ष 2003 में अल्मोड़ा स्थित अपने ल्वाली गांव अपने माता-पिता के साथ पहुंचे थे। धोनी के ल्वाली गांव आने से ग्रामीणों और उनके समर्थकों में ख़ुशी का माहौल है। वे अपने परिवार के साथ अपने ईष्ट देवों के मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं।

इससे पहले मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार और मित्रों के साथ इंडिगो की फ्लाइट से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे सीधे हल्द्वानी, काठगोदाम होते हुए नैनीताल पहुंचे। वहां उन्होंने सुप्रसिद्ध बाबा नीम करोली कैंची धाम के दर्शन किये। वहां से वे रानीखेत की और निकल गए।

महेंद्र सिंह धोनी 19 नवंबर तक कुमाऊँ के रामगढ़, भीमताल आदि पर्यटक स्थलों को देखेंगे। इस दौरान वे अपनी पत्नी साक्षी धोनी का जन्मदिन भी मनाएंगे। 20 नवंबर को वे इंडिगो की फ्लाइट से दिल्ली रवाना होंगे।

Leave a comment

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव उत्तराखंड। शिवलिंग पूजा – क्या आप जानते हैं कहाँ से शुरू हुई लिंग पूजा ? नॉनवेज से भी ज्यादा ताकत देती है ये सब्जी ! दो रात में असर।