साक्षी धोनी और महेंद्र धोनी के गांव की वायरल फोटोज। 

Sakshi Dhoni in Uttarakhand

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बुधबार को अपने पैतृक गांव उत्तराखंड के अल्मोड़ा जनपद स्थित ल्वाली गांव पहुंचे हैं।

यहाँ पहुँचने पर ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। महेंद्र और साक्षी धोनी ने यहाँ अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में दर्शन किये। स्थानीय लोगों के साथ धोनी ने सेल्फी खिंचवाई।

महेंद्र सिंह धोनी का अपने गांव पहुंचने से ग्रामाणों में ख़ुशी की लहर है। उन्होंने जगह-जगह उनका और उनके परिवार का स्वागत किया। धोनी ने ग्रामीणों और क्रिकेट प्रेमी फोटो खिंचवायी और सेल्फी ली।

इससे पहले वर्ष 2003 में महेंद्र सिंह धोनी अपने गांव पहुंचे थे। 20 वर्ष बाद वे फिर अपने गांव आये हैं। इससे पूर्व मंगलवार को करीब सुबह 11:50 बजे इंडिगो एयर की फ्लाइट से धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी के साथ पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे।

उनके साथ उनके कई दोस्त भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी एयरपोर्ट में लगभग आधा घंटा रुके। इस दौरान धोनी ने कर्मियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

भारतीय क्रिकेट के सितारे और कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध महेंद्र सिंह धोनी पंतनगर एयरपोर्ट से सीधा अपने काफिले के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम गए और वहां दर्शन किये। इसके बाद वे रानीखेत की ओर निकल पड़े।

दीपावली की लम्बी छुट्टियां बिताने अपने गृह प्रदेश उत्तराखंड के कुमाऊँ पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धोनी 19 नवंबर को अपनी पत्नी साक्षी का जन्मदिन कुमाऊँ में ही मनाएंगे।

इस दौरान वे भीमताल, रामगढ़ समेत कुमाऊँ के विभिन्न पर्यटक स्थलों में जायेगे। एयरपोर्ट कर्मियों के अनुसार 20 नवंबर को इंडिगो की फ्लाइट से ही इन सभी लोगों का दिल्ली जाने का टिकट बुक है।

महेंद्र और साक्षी धोनी ने यहाँ अपने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में दर्शन किये। स्थानीय लोगों के साथ धोनी ने सेल्फी खिंचवाई।

छुट्टियां मनाने गांव पहुंचे धोनी, इतने दिन रहेंगे अपने कुमाऊँ में -