Maha Kauthig 2023 Noida- महाकौथिग नोएडा की सम्पूर्ण जानकारी। 

Admin

Updated on:

Maha Kauthig 2023- महाकौथिग नोएडा की सम्पूर्ण जानकारी।

Maha Kauthig 2023 Noida-दिल्ली एनसीआर में रहने वाले प्रवासी उत्तराखण्डियों की एकजुटता, सांस्कृतिक छटा, पारम्परिक लोक कला और हस्तशिल्प मेला यानि 13वां महाकौथिग 21 दिसंबर 2023 से नोएडा के सेक्टर 21-A स्थित रामलीला मैदान ( नोएडा स्टेडियम ) में लगेगा। पांच दिन तक लगने वाले इस महा कौथिग में उत्तराखंड के स्थानीय हस्तशिल्प उत्पाद, मोटे अनाज, फल, सब्जियों की प्रदर्शनी लगेगी और पहाड़ की सांस्कृतिक छटा देखने को मिलेगी। यहाँ लोग पहाड़ के व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे।

करीब 13 वर्षों से पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था दिल्ली महानगर में प्रवासी उत्तराखंड वासियों को अपने जड़ों से जोड़े रखने के उद्देश्य से मेले (कौथिग/कौतिक) का आयोजन करते आ रही है। जिसमें हजारों की संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी शामिल होते हैं। उत्तराखंडियों के इस मेले की लोकप्रियता, भव्यता और विशालता को देखते हुए अब इसे ‘महा कौथिग’ ( Maha Kauthig ) नाम दे दिया गया है। इस बार महाकौथिग का मंच उत्तरकाशी स्थित ‘विश्वनाथ मंदिर’ के स्वरुप से सुशोभित होगा।

Maha Kauthig 2023 Noida

दिल्ली एनसीआर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका प्रवासी उत्तराखण्ड वासियों का महाकौथिग गुरूवार, 21 दिसंबर 2023 से रविवार, 25 दिसंबर 2023 तक नोएडा, सेक्टर 21-A स्थित रामलीला मैदान (नोएडा स्टेडियम) में लगेगा। पांच दिवसीय इस कौथिग में लोग पहाड़ की सांस्कृतिक छटा से रूबरू होंगे। कौतिक्यारों के लिए यहाँ पहाड़ी हस्तशिल्प उत्पादों, मोटे अनाजों, फल, सब्जियों, ऊनी कपड़ों, पारम्परिक आभूषणों, परिधानों आदि की प्रदर्शनी लगाई जायेगी, जहाँ से वे इन उत्पादों को खरीद सकेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड के विभिन्न लोक कलाकार यहाँ आकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। ( Uttarakhand Maha Kauthig 2023 )

‘कौथिग’ अथवा ‘कौतिक’ शब्द का क्या अर्थ है

उत्तराखंड में कौथिग अथवा कौतिक ‘मेले’ (Fair) को कहा जाता है। मेले के लिए कौथिग शब्द गढ़वाल में प्रचलित है और कुमाऊँ में ‘कौतिक ‘ कहा जाता है।

महाकौथिग में ऐपण मोमेंटो

महाकौथिग आयोजक मंडल द्वारा पहली बार उत्तराखंडी संस्कृति पर आधारित लोकल फॉर वोकल मुहीम के तहत पिथौरागढ़ में निर्मित ‘ऐपण मोमेंटो’ (स्मृति चिन्ह ) प्रदान किये जायेंगे। ये ऐपण चित्रकार शमशाद पिथौरागढ़ी द्वारा उत्तराखंड में सवर्प्रथम हाथ से बनाए गए हैं। आयोजक मंडल का यह प्रयास वाकई में सराहनीय है। इससे उत्तराखंड की ऐपण कला को मजबूती प्रदान होगी।

महाकौथिग 2023 में 5 दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा

Maha Kauthig 2023 Date – 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2023 तक आयोजित होने वाले ” महाकौथिग 2023 ” की रूपरेखा तैयार कर ली गई है।

Maha kauthig 2023 noida timing कौथिग प्रातः 10:30 बजे से प्रारम्भ होकर शाम 8:00 तक चलेगा। तिथिवार होने वाले कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी निम्नांकित है –

पहला दिन – गुरूवार, 21 दिसंबर 2023

  • हवन पूजन : प्रातः 9 बजे से।
  • महाकौथिग का उद्घाटन : प्रातः 10:30 बजे।
  • नंदा देवी की यात्रा : प्रातः 11 :30 बजे।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 3:30 बजे से।
  • 21 दिसंबर की शाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पाने वाले ‘गुलाबी शरारा’ गीत के गायक इंदर आर्य , दीपा नगरकोटी, सौरभ मैठाणी , मुकेश शर्मा और मृणाल रतूड़ी अपने गीतों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
  • शाम 07:45 से 8:00 बजे के बीच शिव स्तुति के पश्चात कार्यक्रम की समाप्ति होगी।

 

दूसरा दिन : शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023

  • उत्तराखंड लोकनृत्य प्रतियोगिता : प्रातः 10 :30 बजे से दोपहर 01 बजे तक।
  • उत्तराखंड फोक म्यूजिक उफमा अवार्ड
  • स्वर्गीय हीरा सिंह राणा की याद में डॉ अजय ढौंडियाल का गायन : अपराह्न 3 :30 से 04 :00 बजे तक।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 3:30 बजे से
  • 22 दिसंबर को लोकगायिका मीणा राणा, संजयकुमोला और राकेश गुंसाई आदि कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • सायं 07:45 बजे से शिव स्तुति और रात 8 बजे कार्यक्रम की समाप्ति।

 

तीसरा दिन : शनिवार , 23 दिसंबर 2023

  • कुमाऊंनी- गढ़वाली कवि सम्मलेन : प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01 बजे तक।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 3:30 बजे से
  • 23 दिसंबर की शाम रोहित चौहान, अनुराधा निराला और प्रियंका चंद अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • सायं 07:45 बजे से शिव स्तुति और रात 8 बजे कार्यक्रम की समाप्ति।

चौथा दिन : रविवार, 24 दिसंबर 2023

  • सुपर मॉम प्रतियोगिया – प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 01 बजे तक।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 3:30 बजे से
  • 24 दिसंबर को रुहान भारद्वाज, करिश्मा साह , लोक गायक प्रकाश चंद्र अपनी प्रस्तुति देंगे।
  • सायं 07:45 बजे से शिव स्तुति और रात 8 बजे कार्यक्रम की समाप्ति।

पांचवां दिन – सोमवार, 25 दिसंबर 2023

  • नृत्य प्रतियोगिता – प्रातः 10 :30 बजे से दोपहर 01 बजे तक।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम : सायं 3:30 बजे से 7:30 बजे तक।
  • लोकगायिका कल्पना चौहान, साक्षी डोभाल, संदीप सोनू, अविनाश भारद्वाज, शगुन उनियाल, दीपिका राज, प्रियांसु आर्य, फाल्गुनी घनसेला द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे।
  • सायं 7:30 बजे शिव स्तुति होगी।
  • सायं 7:30 बजे से 8:00 बजे तक पुरस्कार वितरण समारोह व मेला समापन होगा।

Maha Kauthig 2023 Ticket Price

हर वर्ष की भांति नोएडा स्टेडियम में लगने वाले महाकौथिग 2023 में प्रवेश निःशुल्क होगा यानि महाकौथिग में आने का कोई टिकट नहीं लगेगा। यदि आप अपनी खुद की गाड़ी से यहाँ आयेंगे तो नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्धारित पार्किंग शुल्क देय होगा। अपनी गाड़ी पार्क स्टेडियम के अंदर ही करें।

Maha Kauthig 2023 Noida Location

Maha kauthig 2023 noida venue-21 दिसंबर 2023 से 25 दिसंबर 2023 तक लगने वाला महा कौथिग नोएडा सेक्टर 21-A स्थित रामलीला मैदान, ( नोएडा स्टेडियम) में आयोजित होगा। यह आयोजन स्थल नोएडा सेक्टर 12 और सेक्टर 22 के बीच है। नजदीकी मेट्रो स्टेशन सिटी सेंटर अथवा सेक्टर-15 है। यहाँ से आपको आसानी से ऑटो रिक्शा नोएडा स्टेडियम तक आने के लिए मिल जायेंगे। इसके अलावा नोएडा सेक्टर-16 मेट्रो स्टेशन से सीधी सड़क नोएडा स्टेडियम तक आती है।

Google Map – Noida Maha Kauthig 2023 – https://maps.app.goo.gl/85tghYA9gataZKAeA

Leave a comment

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव उत्तराखंड। शिवलिंग पूजा – क्या आप जानते हैं कहाँ से शुरू हुई लिंग पूजा ? नॉनवेज से भी ज्यादा ताकत देती है ये सब्जी ! दो रात में असर।