Itni Shakti Hamen Dena Data‘इतनी शक्ति हमें देना दाता, मन का विश्वास कमजोर हो ना’ प्रार्थना से जहाँ दिन की शुरुआत हो, वहां सकारात्मक माहौल स्वतः ही बन जाता है। चाहे विद्यालय में बच्चों द्वारा गाई जाए ये प्रार्थना या अन्य जगहों में, यह सभी जगह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। इस प्रार्थना की पंक्तियां दाता यानि ईश्वर से सिर्फ इतनी ऊर्जा की मांग करती हैं जिससे उनके मन का विश्वास कम न हो यानि उनका मन कभी न डगमगाये और वे एक अच्छे मार्ग पर चल सकें और उनसे भूल से कोई भी गलती न हो पाए। इस प्रार्थना की पूरी पंक्तियाँ इस प्रकार हैं –
Itni Shakti Hamen Dena Data Lyrics in Hindi (इतनी शक्ति हमें देना दाता लिरिक्स हिंदी में)
इतनी शक्ति हमें देना दाता
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना
हम चलें नेक रास्ते पे हमसे
भूलकर भी कोई भूल हो ना…
हर तरफ़ ज़ुल्म है बेबसी है
सहमा-सहमा सा हर आदमी है
पाप का बोझ बढ़ता ही जाये
जाने कैसे ये धरती थमी है
बोझ ममता का तू ये उठा ले
तेरी रचना का ये अन्त हो ना…
हम चले…
दूर अज्ञान के हो अन्धेरे
तू हमें ज्ञान की रौशनी दे
हर बुराई से बच के रहें हम
जितनी भी दे, भली ज़िन्दगी दे
बैर हो ना किसी का किसी से
भावना मन में बदले की हो ना…
हम चले…
हम न सोचें हमें क्या मिला है
हम ये सोचें किया क्या है अर्पण
फूल खुशियों के बाटें सभी को
सबका जीवन ही बन जाये मधुबन
अपनी करुणा को जब तू बहा दे
कर दे पावन हर इक मन का कोना…
हम चले…
हम अन्धेरे में हैं रौशनी दे,
खो ना दे खुद को ही दुश्मनी से,
हम सज़ा पाये अपने किये की,
मौत भी हो तो सह ले खुशी से,
कल जो गुज़रा है फिर से ना गुज़रे,
आने वाला वो कल ऐसा हो ना…
हम चले नेक रास्ते पे हमसे,
भूलकर भी कोई भूल हो ना…
इतनी शक्ति हमें देना दाता,
मन का विश्वास कमज़ोर हो ना…
Itni Shakti Hamen Dena Data Lyrics in English
Itni Shakti Hamen Dena Data Mana ka Vishwas Kamazor Ho Naa Ham Chalen Nek Raaste Pe Hamse Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Naa… Har Taraf Zulm Hai Bebasi Hai Sahama-Sahama-Sa Har Aadamii Hai Paap Ka Bojh Badhta Hi Jaye Jane Kaise Ye Dharatii Thami Hai Bojh Mamata Ka Tu Ye Uthaa Le Teri Rachana Ka Ye Ant Ho Naa… Ham Chale… Dur Agyan Ke Ho Andhere Tu Hamen Gyan Ki Raushani De Har Burai Se Bachake Rahen Ham Jitani Bhi De, Bhali Zindagi De Bair Ho Naa Kisika Kisise Bhavana Man Men Badale Ki Ho Naa… Ham Chale… Ham Na Sochen Hamen Kya Milaa Hai Ham Ye Sochen Kiyaa Kya Hai Arpan Phool Khushiyon Ke Baten Sabhi Ko Sabaka Jivan Hi Ban Jaye Madhuban Apani Karuna Ko Jab Tu Baha De Karade Paavan Har ek Man Ka Kona… Ham Chale… Ham Andhere Men Hain Raushani De, Kho Na De Khud Ko Hi Dushmani Se, Ham Saza Paye Apane Kiye Ki, Maut Bhi Ho To Sah Le Khushi Se, Kal Jo Guzara Hai Phirase Naa Guzare, Aanevaala Wo Kal Aisa Ho Na… Ham Chale Nek Raste Pe Hamase, Bhulakar Bhi Koi Bhul Ho Na… Itni Shakti Hamen Dena Data, Mana Ka Vishwas Kamazor Ho Na…
‘इतनी शक्ति देना दाता’ विश्व प्रसिद्ध गीत राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह द्वारा कलाश्री पुरस्कार से सम्मानित सिने गीतकार स्वर्गीय अभिलाष ने लिखा है। इस गीत की लोकप्रियता इतनी है कि इसका अब तक विश्व की आठ से अधिक भाषाओं में अनुवाद किया जा चुका है। आज भी हजारों विद्यालयों में प्रार्थना के रूप में यह गीत गाया जा रहा है। वर्ष 1985 में फिल्म अंकुश के लिए संगीतकार कुलदीप सिंह ने इस गीत को संगीतबद्ध किया था।