Thought of the day in Hindi | थॉट ऑफ़ द डे इन हिंदी।

Admin

Updated on:

thought of the day

ठीक ही कहा है ‘सादा जीवन उच्च विचार’, यानि हमें अपने जीवन को सुखी बनाने के लिए अपने जीवन को सादगी से जीना चाहिए लेकिन अपने विचारों को हमेशा ऊंचा रखना आवश्यक है। विचार ही हमें श्रेष्ठ बनाते हैं। हमारे अच्छे विचार होंगे तो हम अच्छे मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। बुरे अथवा नकारात्मक विचार हमें पीछे धकेलते जाते हैं।

हम अच्छे विचारों के साथ सदैव आगे बढ़ें इसी सोच के साथ यहाँ आपके लिए अच्छे विचारों (Best Thought) को संकलित कर प्रस्तुत कर रहे हैं। ये विचार हममें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगी। इन विचारों के साथ हम अपने दिन की शुरुवात कर सकते हैं, अपने मित्रों, सगे-सम्बन्धियों को भेज सकते हैं साथ ही इन विचारों को आत्मसात कर अपने सफल जीवन की कहानी (Success Story) लिख सकते हैं।

Thought of the day in Hindi | थॉट ऑफ़ द डे इन हिंदी।

  • कामयाबी के सफर में धूप का बड़ा महत्व होता है क्योंकि छांव मिलते ही कदम रुकने लगते हैं।
  • अगर हम हल का हिस्सा नहीं हैं तो हम समस्या हैं।
  • अपना वजूद ऐसा बनाओ कि कोई हमें छोड़ तो सके पर भूल ना सके।
  • यदि हम सच कहते हैं तो आपको कुछ याद रखने की जरूरत नहीं होती।
  • सिर्फ पानी से नहाने वाला कभी सफल नहीं होता पसीने से नहाने वाले ही दुनिया बदलते हैं।
  • कोई व्यक्ति अपने कार्यों से महान होता है अपने जन्म से नहीं।
  • चिंता और तनाव में इंसान तभी होता है जब वह खुद के लिए कम और दूसरों के लिए ज्यादा जीता है।
  • उस व्यक्ति की शक्ति का कोई मुकाबला नहीं जिसके पास शक्ति के साथ सहनशक्ति भी हो।

Thought of the day-

  • एक अच्छा दिमाग और एक अच्छा दिल हमेशा से विजयी जोड़ी रहे हैं।
  • कामयाबी का जुनून होना चाहिए फिर मुश्किलों की क्या औकात है।
  • जल्दी गुस्सा करना जल्द ही आपको मूर्ख साबित कर देगा।
  • मन में उतरना और मन से उतरना केवल आपके व्यवहार पर निर्भर करता है।
  • उम्मीद अगर दूसरों से करोगे तो रोते रह जाओगे अगर खुद से करोगे तो आसमान को छू जाओगे।
  • मीठा सा होता है सफर यह जिंदगी का बस कड़वाहट तो किसी से ज्यादा उम्मीदें रखने से होती है।
  • सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया से परिचय करवाती है।
  • जो ना सको ‘आसमान’ तो ना सही किसी के ‘दिल’ को छूने का आनंद भी आसमान छूने से कम नहीं।

Thought of the day in Hindi-

  • आप सब मुश्किलों के जवाब आपके पास हैं बस खुद से सही सवाल करने की जरूरत है।
  • दो बोल प्यार के भी क्या कमाल दिखाते हैं लगते हैं दिल पर और चेहरे खिल जाते हैं।
  • आपका आने वाला कल कैसा होगा यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि आप आज अपने बारे में क्या सोचते हैं।
  • दिल में बुराई रखने से बेहतर है कि नाराजगी जाहिर कर दो जहां दूसरों को समझाना कठिन हो वहां खुद को समझा लेना ही बेहतर है।
  • मनुष्य को धोखा मनुष्य नहीं देता बल्कि वह उम्मीदें देती हैं जो वह दूसरों से रखता है।
  • किसी से रूठ कर दरवाजे भले बंद करिए पर एक खिड़की जरूर खुली रखिए, गुंजाइश की, उम्मीदों की।
  • नसीहत वह सच्चाई है जिसे हम कभी गौर से नहीं सुनते और तारीफ वह धोखा है जिसे हम पूरे ध्यान से सुनते हैं।
  • पत्तों सी होती है कई रिश्तो की उम्र, आज हरे कल सूख जाएं क्यों न जड़ों से सीखें दोस्ती निभाना।
  • मनचाहा बोलने के लिए, अनचाहा सुनने की ताकत भी होनी चाहिए।
  • चुप थे तो चल रही थी जिंदगी लाजवाब खामोशियां बोलने लगी तो बवाल हो गया।

 

Education thought of the Day –

  • जिंदगी जबरदस्त है इसे जबरदस्ती नाजिया जबरदस्त तरीके से जियें।
  • मुश्किल वक्त हमारे लिए आईने की तरह होता है जो हमारी क्षमताओं का सही आभास हमें करवाता है।
  • संघर्ष थकाता जरूर है पर हमें सुंदर और अंदर से मजबूत भी बनाता है।
  • संसार में समस्याएं बढ़ेंगी इसलिए मुझे समस्याओं का सामना करने की अपनी क्षमता को बढ़ाना चाहिए।
  • हम अपने प्रिय जनों से सिर्फ यह सोचकर ही दूर हो जाते हैं कि वे मुझे याद नहीं करते तो मैं क्यों उन्हें याद करूं।
  • यदि आप बहुत अधिक लोगों पर निर्भर हैं तो इससे आपके निराश होने के अवसर बढ़ जाते हैं।
  • जब आप यह समझते हैं कि आपके सभी कार्य परमात्मा के लिए हैं तो हर कार्य एक सुखदाई अनुभव बन जाता है।
  • बहुत से लोग सोचते बहुत हैं और बोलते भी बहुत हैं किंतु जब करने का समय आता है तो पीछे हट जाते हैं।
  • किसी चीज को समझने के लिए ज्ञान की आवश्यकता होती है किंतु उसे महसूस करने के लिए अनुभव की आवश्यकता होती है।

 

Thought of the day for School

  • मौत रिश्वत नहीं लेती क्योंकि कफन में कोई जेब नहीं होती।
  • अपशब्द प्रयोग करने का अर्थ है कि मुझ में इतनी भी अक्ल नहीं कि मैं अन्य शब्दों का चयन कर सकूं।
  • एक समझदार व्यक्ति वह है जो दूसरों को देखकर उसकी विशेषताओं से सीखता है उनसे तुलना या ईर्ष्या नहीं करता।
  • दर्पण में आप अपना चेहरा देख सकते हैं चरित्र नहीं।
  • जहां बुद्धि प्रयोग करने की आवश्यकता है वहां बल प्रयोग करने से कोई लाभ नहीं होता।
  • यदि मन में दृढ़ निश्चय वह विश्वास है तो विजय निश्चित है अगर संकल्प कमजोर है तो पराजय होगी।
  • आप जितनी अधिक दूसरों की भलाई करते हैं उतनी ही स्वयं अपनी भलाई करते हैं प्रतिदिन अपनी ऐसी भलाई करते जाइए।
  • प्रेम में इतनी शक्ति होती है कि हिंसक प्राणी को भी अपना बनाया जा सकता है।
  • यदि आपने एक अवसर गंवा दिया तो आंसुओं के बादलों से अपनी दृष्टि धुंधली मत कीजिए अपनी दृष्टि पर रखिए।
  • मुस्कुराहट वह हीरा है जिसे आप बिना खरीदे पहन सकते हैं और जब तक यह हीरा आपके पास है तब तक आप को सुंदर दिखने के लिए किसी और चीज की आवश्यकता नहीं है।
  • याद रखिए कि मां-बाप के आचरण से बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं।
  • समय ही जीवन है समय को बर्बाद करना अपने जीवन को बर्बाद करने के समान है।
  • सफलता चलकर नहीं आती हमें उस तक पहुंचना होता है ठीक उसी तरह जैसे भगवान ने हर पक्षी के लिए भोजन तो दिया है पर उसके घोसले में नहीं।
  • जिनके दिल में हमेशा परोपकार की भावना रहती है उन्हें हर कदम पर तरक्की मिलती है।
  • हौसला मत हार गिरकर यह मुसाफिर अगर दर्द यहां मिला तो दवा भी यहीं मिलेगी।
  • किसी के गुणों की प्रशंसा करने के बजाय उसके गुणों का अनुसरण करते हम अपना जीवन संवार सकते हैं।
  • यदि आप हमेशा ऊंची दृष्टि रखते हैं तो आप का मस्तक पता होता रहेगा।

Leave a comment

साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे अपने पैतृक गांव उत्तराखंड। शिवलिंग पूजा – क्या आप जानते हैं कहाँ से शुरू हुई लिंग पूजा ? नॉनवेज से भी ज्यादा ताकत देती है ये सब्जी ! दो रात में असर।