केदारनाथ धाम 2025 की मनमोहक तस्वीरें।

Kedarnath temple 2025

केदारनाथ धाम के कपाट खुलने से पूर्व ही यहाँ श्रद्धालुओं के पहुँचने का सिलसिला जारी है। Kedarnath Yatra 2025 के लिए मंदिर को करीब 10 हजार कुंतल फूलों से सजाया गया है। वहीं केदार की पंचमुखी डोली भी यहाँ पहुँच चुकी है। केदार घाटी अब हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान है। देश के कोने-कोने से शिवभक्त अब उत्तराखंड की ओर आने लगे हैं। वे इस दौरान प्रदेश के केदारनाथ के अलावा बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के भी दर्शन करेंगे। 

वर्ष 2025 में केदारनाथ मंदिर करीब 10 हजार कुंतल फूलों से सजाया गया है। यहाँ 45 से अधिक किस्म के फूल 8 राज्य एवं 3 देशों से मंगाए गए हैं। इन फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर, प्रवेश द्वार, भीम शिला और पूरा मंदिर परिसर बेहद खूबसूरत लग रहा है। यहाँ हम आपके लिए केदारनाथ मंदिर 2025 के कुछ खूबसूरत और चुनिंदा तस्वीरों को प्रस्तुत कर रहे हैं।

यहाँ देखिये केदारनाथ धाम 2025 की कुछ नयी तस्वीरें जिन्हें देवभूमि Vlogs के सौजन्य से प्राप्त किये गए हैं। 

kedarnath temple 2025
केदारनाथ मंदिर 2025

केदारनाथ यात्रा 2025 के लिए मंदिर को सजाने के लिए करीब 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने कड़ी मेहनत की है। मंदिर को सजाने के लिए गेंदा और गुलाब समेत 45 प्रकार के फूलों का उपयोग हुआ है। ये सभी फूल कश्मीर, दिल्ली, कोलकाता, पुणे, पटना आदि राज्यों से मंगवाए गए हैं। इसके अलावा केदार धाम की इस सजावट के लिए श्रीलंका, थाईलैंड और नेपाल से भी फूल आये हैं। 

kedarnath mandir 2025
फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर।

इस बार केदारनाथ यात्रा में उत्तराखंड सरकार द्वारा अच्छी व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं यहाँ सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। पूरे ट्रैक में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है। रास्ते में सभी व्यवस्थाओं का ध्यान रखा गया है।   

kedarnath gate 2025
केदारनाथ मंदिर का फूलों से सजा द्वार।

विभिन्न प्रदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है राज्य सरकार की वजह से यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं, सड़कें पहले से अच्छी हो गई हैं। विकास कार्य बहुत तेजी से हो रहे हैं। वे लोगों से भी केदारनाथ आने का आग्रह कर रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हर साल व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी हो रही है। सरकार बहुत अच्छी व्यवस्था करती जा रही है।

kedar 2025 e1746122247107
केदारनाथ मंदिर 2025

केदारनाथ यात्रा में सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में सेना, ITBP और उत्तराखंड पुलिस के जवानों की तैनाती है। वहीं पूरे यात्रा मार्ग में भी उत्तराखंड पुलिस के जवान अपने सेवाएं देंगे।  

केदारनाथ मंदिर बारिश में
हल्की बारिश के बाद केदारनाथ मंदिर।

Kedarnath Photo 2025

ये सभी फोटो केदारनाथ यात्रा 2025 की हैं। 

Kedarnath Temple
Kedarnath Temple

 

bhimshila kedarnath
भीमशिला केदारनाथ मंदिर। 2025

 

Kedarnath New Photo
kedarnath picture 2025

सामने से कुछ यूँ नजर आ रहा है बाबा केदार का धाम। 

latest photo kedarnath dham 2025
2025 में केदारनाथ।
kedarnath
कपाट खोलने से पूर्व मंदिर में पहुंचे हजारों श्रद्धालु।

 

bhimshila kedarnath
भीमशिला और केदारनाथ।

इस बार आप भी जरूर आईये बाबा केदार की इस पवित्र भूमि में। देवभूमि आप सभी के स्वागत में तैयार है।  वहीं आप आकाशवाणी देहरादून की कवरेज भी देख सकते हैं। चारधाम  यात्रा कवरेज टीम में दिल्ली, जयपुर, इलाहाबाद, गोरखपुर, आगरा, देहरादून आदि केंद्रों के कार्यक्रम और तकनीकी विभाग के अधिकारी और कर्मियों को शामिल किया गया है। इस राष्ट्रव्यापी प्रसारण को ओटीटी वेब प्लेटफॉर्म, आकाशवाणी दिल्ली के नेशनल नेटवर्क, ऑफिशियल यूट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग, आराधना चैनल और मोबाइल ऐप News on AIR पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

भगवान केदारनाथ आप सभी की मनोकामना को पूर्ण करें। आशा है इन सभी तस्वीरों को देखकर आपको अच्छा लगा होगा। यह आपकी ही बाबा केदार पर आस्था है कि आप उनके धाम के ऑनलाइन दर्शन हेतु इस पोर्टल पर पधारे। 

केदारनाथ यात्रा से जुड़े कुछ प्रश्न आपके मन में भी होंगे, उनमें कुछ के उत्तर हमने इस लिंक पर दिए हैं।

Join WhatsApp

Join Now