G20 सम्मलेन में देखिये उत्तराखंड का खूबसूरत स्टॉल।

uttarakhand stall g20 e1694245811862
Delhi G-20 Summit – Uttarakhand Stall

G20 Summit 2023 Delhi- दिनांक 9 एवं 10 सितम्बर को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाली G20 सम्मलेन में ‘ क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी’ लगाई गई है, जिसमें विभिन्न देशों से आये प्रतिनिथि भारत के विभिन्न प्रदेशों की संस्कृति और हस्तशिल्प उत्पाद से रूबरू होंगे। मेहमानों को भारत के सांस्कृतिक झलक दिखाने के लिए क्राफ्ट बाजार लगाया गया है। इस बाजार में अपनी खूबसूरती, संस्कृति, सभ्यता और  उत्पादों के लिए विख्यात उत्तराखंड राज्य के हस्तशिल्प उत्पाद भी देखने को मिलेंगे। यहाँ मेहमानों को ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल ,ऊनी कार्पेट, ऐपण, ताम्र उत्पाद, काष्ठ उत्पाद आदि से रूबरू कराया जायेगा।

G20 Uttarakhand Stall2

उत्तराखण्ड के नोडल अधिकारी डॉ.एम.एस सजवाण, उपनिदेशक उद्योग विभाग ने बताया कि नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित “G 20 क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी” में उत्तराखण्ड के स्टॉल में यहां के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी में राज्य के उद्योग विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में उत्तराखण्ड के हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। जिसमें ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल ,ऊनी कार्पेट, ऐपण, ताम्र उत्पाद, काष्ठ उत्पाद आदि शामिल हैं। 

G20 uttarakhand stall1

G20 सम्मलेन में ‘ क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी ‘ में उत्तराखंड के उत्पाद

दिल्ली में आयोजित G20 सम्मलेन में ‘ क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी ‘ में उत्तराखंड के उत्पादों को भी शामिल किया गया है। यहाँ मेहमानों के लिए स्टॉल में अल्मोड़ा ट्वीड ऊनी स्कार्फ, डूंडा शॉल, पिथौरागढ़ के ऊनी कार्पेट, केदारनाथ व अन्य धार्मिक स्थलों की काष्ठ प्रतिकृति, नैनीताल ऐपण, उधमसिंहनगर की मूंज घास के उत्पाद, बागेश्वर के ताम्र उत्पाद, प्राकृतिक फाइबर जैकेट, प्रदर्शित किए गए हैं।

G20 Uttarakhand Stall4 e1694245949339
Uttarakhand Stall- G20 Summit New Delhi

Join WhatsApp

Join Now

Leave a comment