Holi 2026
कुमाऊंनी होली की अनूठी परम्परायें | Kumaoni Holi 2026
उत्तराखंड की कुमाऊंनी होली अपनी अनूठी परम्पराओं के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ होली का त्योहार सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं है बल्कि यह लोक गायन, भक्ति, हंसी-ठिठोली और समाज को एक सूत्र में पिरोने वाला उत्सव है। आइये विस्तृत में पढ़ते हैं -
चीर बंधन के बिना अधूरी मानी जाती है कुमाऊंनी खड़ी होली
खड़ी होली की शुरुआत फाल्गुन शुक्ल एकादशी को 'चीर बंधन' (Cheer Bandhan) से होती है। चीर बंधन कुमाऊंनी होली की एक विशिष्ट परम्परा है, जिसके बिना यहाँ खड़ी होली अधूरी मानी जाती है। आईये जानते हैं इस परम्परा के बारे में -





