सरस्वती
सिर पंचमी के नाम से प्रसिद्ध है उत्तराखंड में बसंत पंचमी।
उत्तराखंड में बसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस तिथि को लोग किसी भी शुभ कार्य को बिना लग्न सुझाये संपन्न करवाते हैं। सिर पंचमी के नाम से पहचाने जाने वाले इस पर्व के दिन यहाँ स्थानीय नदियों को गंगा समान मानकर स्नान करने की परम्परा है।





